फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Administration searching for benami property of SP District President, safari car seized

प्रतापगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष की बेनामी संपत्ति खोज रहा प्रशासन, सफारी कार लिया कब्जे में

Thu, 30 Jun 2022 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 10:36 PM IST
सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी मऊदारा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर जिला प्रशासन ने बुधवार को अपना शिकंजा सका। 26 सितंबर 2020 को छविनाथ के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Pratapgarh: Administration searching for benami property of SP District President, safari car seized
Pratapgarh News : छविनाथ यादव। सपा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट के तहत सपा जिलाध्यक्ष की 9.83 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के बाद जिला प्रशासन अब उनकी बेनामी संपत्ति की तलाश में जुट गया है। अफसरों की प्रयागराज, लखनऊ व रायबरेली जनपद में नजर है। परिवार के लोगों की संपत्ति को भी लेकर प्रशासिनक अमला छानबीन कर रहा है। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष की सफारी कार पुलिस प्रयागराज से उठा लाई। 

विज्ञापन



मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी मऊदारा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर जिला प्रशासन ने बुधवार को अपना शिकंजा सका। 26 सितंबर 2020 को छविनाथ के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। कार्रवाई में छविनाथ को ही गैंड लीडर के रूप में चिह्नित किया गया। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन बंसल ने कुंडा तहसील प्रशासन को छविनाथ यादव के महाविद्यालय समेत नौ करोड़, 83 लाख, 96 हजार, 104 रुपये की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बुधवार को कुंडा एसडीएम सतीशचंद्र त्रिपाठी ने भारी फोर्स के साथ सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ के देहगरी जमालपुर स्थित स्व. सुंदरलाल यादव महाविद्यालय पहुंचकर संपत्ति सीज करते हुए बोर्ड लगा दिया। इसके बाद प्रशासन ने मऊदारा गांव स्थित एक बीघा खेत, कुंडा के दिलेरगंज स्थित खेत, जमीन और बाग को कुर्क कर सरकारी बोर्ड लगाया।

प्रयागराज के मेहंदौरी में स्थित प्लॉट को भी प्रशासन सीज करने की तैयारी में है। बृहस्पतिवार को पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज के मेहंदौरी पहुंचकर सफारी कार को कब्जे में ले लिया। देर शाम उसे कुंडा कोतवाली में दाखिल कर सीज किया गया। सूत्रों के अनुसार, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की बेनामी संपत्ति की भी अफसर गुप्त तरीके से छानबीन कर रहे हैं।


प्रयागराज, लखनऊ व रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष के करीबियों व रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। छविनाथ यादव के परिवार के लोगों के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। एसडीएम कुंडा सतीशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया है। आगे अधिकारियों के आदेश के क्रम में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed