{"_id":"61821aa6c9ca3b0e5b6ce114","slug":"pratapgarh-accident-bike-rider-s-brothers-return-home-on-deepawali-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में हादसा : दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में हादसा : दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत से कोहराम
Wed, 03 Nov 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:47 PM IST
सार
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर और लोनी पुल के बीच हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। दीपावली की सारी खुशियां देखते ही देखते गमों के ढेर मे बदल गईं।
विज्ञापन
accident
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुए हादसे ने एक परिवार की दीपावली की खुशियां छीन लीं। मंगलवार रात नगर पालिका परिषद के टैक्स कलेक्टर भाष्कर सिंह के बेटे अंकित सिंह (27) व हर्षित सिंह (23) त्योहार मनाने के लिए बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे थे। लीलापुर के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में चीखपुकार मच गई।
अंतू थाना क्षेत्र के चौखड़ पूरेअंती निवासी भाष्कर सिंह का बड़ा बेटा अंकित लखनऊ के एक शॉपिंग मॉल में काम करता था। तीन माह पहले उसका छोटा भाई हर्षित सिंह भी लखनऊ गया और भाई के साथ रहते हुए काम करने लगा था। कंपनी से अवकाश मिलने पर दीपावली का त्योहार मनाने के लिए मंगलवार को अंकित अपने छोटे भाई हर्षित के साथ बाइक से घर के लिए निकल पड़ा।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लीलापुर पुलिस चौकी के करीब रात करीब 12 बजे उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। बेटों के शव देखकर मां सुनीता बेसुध हो गई। शाम को दोनों भाइयों के शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के चचेरे भाई मानवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।