{"_id":"5c97c6b0bdec22145b20e644","slug":"pratapgarh-a-murderous-assault-on-near-raniganj-legislator-if-he-did-not-pay-a-goonda-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: गुंडा टैक्स न देने पर रानीगंज विधायक के करीबी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: गुंडा टैक्स न देने पर रानीगंज विधायक के करीबी पर जानलेवा हमला
Sun, 24 Mar 2019 11:34 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
विधायक के करीबी पर जानलेवा हमला
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुंडा टैक्स न देने पर रानीगंज विधायक के करीबी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कार तोड़ डाली। गंभीर रूप से घायल विधायक के करीबी को जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही विधायक भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने चार नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
नगर कोतवाली के करीब न्यू कालोनी बाबागंज में रहने वाले आनंद सोनी (32) व्यवसायी हैं। वह रानीगंज विधायक धीरज ओझा के करीबी हैं। रविवार की रात वह अपने घर पर बैठे थे। तभी पांच बाइक से 11 की संख्या में लोग पहुंचे। वह आनंद से गुंडा टैक्स की मांग करने लगे।
यह देख आनंद ने विरोध किया। इस पर बाइक सवार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हाकी-डंडे से आनंद को पीटने लगे। घर के बाहर खड़ी स्कापयो तोड़ डाली। बीचबचाव करने पहुंचे राजेंद्र चौबे और अमित यादव को भी पीटकर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। हमले में घायल आनंद को लेकर परिजन पहले कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
खबर मिलने पर रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। नगर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी विजय अनवार, विष्णु और राजेंद्र निवासी पुराना मालगोदाम रोड और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।