Pratapgarh : सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ दर्ज हैं 45 मुकदमे, 2007 में खुली थी हिस्ट्रीशीट
मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी मऊदारा निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं के 45 मुकदमे दर्ज हैं। बसपा सरकार में भी उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में कुल 45 मुकदमे दर्ज है। अभी दस दिन के भीतर ही उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। जून 2020 में दलित उत्पीड़न के मामले में उन्हें पहली बार मानिकपुर पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा। दो बार में वह करीब चौदह महीने तक जेल में रहे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी मऊदारा निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं के 45 मुकदमे दर्ज हैं। बसपा सरकार में भी उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए थे। मानिकपुर थाने में छविनाथ की हिस्ट्रीशीट खोली गई। जून 2020 में मऊदारा गांव में जमीन पर निर्माण लेकर गायत्री देवी के साथ सपा जिलाध्यक्ष का विवाद हुआ था।
इस मामले में गायत्री की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने छविनाथ को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा और बढ़ा दी। करीब नौ माह तक वह जेल में रहे। इसके बाद हाईकोर्ट से जमानत वह छूटे। कुछ दिनों बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत निरस्त कर दी। इसके बाद उन्हें फिर जेल जाना पड़ा।
इस बार वह करीब पांच महीने तक जेल में रहे। विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से दो दिन पहले ही छविनाथ यादव जमानत पर छूटे। 14 जून को उनके खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक कुंडा शिव कुमार मिश्र ने मऊदारा के निलंबित कोटे को लेकर धमकाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद 24 जून को कुंडा कोतवाली में कस्बा निवासी बुच्चा सोनकर उर्फ फूलचंद्र ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे में खर्च के रूप में पांच लाख रुपये न देने पर मकान पर कब्जा करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। इधर, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव का दावा है कि 22 मुकदमों में न्यायालय ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया है।
सीज की कार्रवाई से पहले ही बेच दी थी सफारी
गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रशासन की कार्रवाई की जद में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की दो सफारी कार व प्रयागराज के मेंहदौरी स्थित जमीन भी आई है। हालांकि एक सफारी कार व प्रयागराज के मेंहदौरी की जमीन काफी पहले बेची जा चुकी है। अभी प्रशासन सफारी कार को सीज करने के लिए खोजबीन कर रहा है। जबकि प्रयागराज के मेंहदौरी स्थित जमीन को प्रशासन ने बुधवार को सीज करने की प्रक्रिया से दूर रखा।
बसपा सरकार में भी सीज हुई थी छविनाथ की संपत्ति
बसपा सरकार में राजाभैया के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की संपत्ति भी सीज हुई थी। मऊदारा व दिलेरगंज के खेत व बाग को बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रशासन ने सीज किया था। बाद में सपा सरकार बनने पर जिला मजिस्ट्रेट ने छविनाथ की संपत्ति को मुक्त किया था।