फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 43 thousand Panna Pramukh will handle the front to cross BJP's boat

प्रतापगढ़ : भाजपा की नैया पार लगाने के लिए 43 हजार पन्ना प्रमुख संभालेंगे मोर्चा 

Thu, 18 Nov 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 08:38 PM IST
सार

तैयार कर रहे हैं पार्टी और विरोधी दलों के वोटरों की सूची, मतदाताओं को बूथ तक लाने की होगी जिम्मेदारी। विरोधी वोटरों को पाले में करने के लिए करेंगे प्रयास, मिशन 2022 में पन्ना प्रमुखों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका।

विज्ञापन
Pratapgarh: 43 thousand Panna Pramukh will handle the front to cross BJP's boat
voter list

विस्तार

विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैया पार लगाने के लिए 43 हजार पन्ना प्रमुख मोर्चा संभालेंगे। बूथों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा पन्ना प्रमुख बना रही है। मतदाता सूची के एक पेज पर जितने मतदाता होंगे, उनकी जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी। एक मतदाता सूची में जितने पेज होंगे, उतने पन्ना प्रमुख होंगे। ये पन्ना प्रमुख पार्टी के वोटरों के साथ विरोधी दलों के मतदाताओं की भी सूची तैयार करेंगे। उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास करेंगे। जिले की सात विधानसभाओं में कुल 43 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बसपा, भाजपा, सपा व कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सदस्यता अभियान के साथ ही विधानसभा की सातों सीटों पर सभी दल बूथ पर पकड़ बनाने पर जोर दे रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा की रणनीति अन्य दलों से थोड़ा अलग है। जिले में लगभग 2810 बूथ हैं। सभी बूथों पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा इस बार पन्ना प्रमुख तैयार कर रही है।

विज्ञापन

एक-एक मतदता से संपर्क की जिम्मेदारी
पन्ना प्रमुखों के सहारे पार्टी एक-एक मतदाता के संपर्क में रहेगी। दरअसल, बूथ पर मतदाता सूची में जितने पेज होंगे, भाजपा उतने पन्ना प्रमुख तैयार कर रही है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्रनाथ शुक्ल ने बताया कि कुल 43 हजार पन्ना प्रमुख तैनात किए गए हैं। प्रत्येक पन्ना प्रमुख पर मतदाता सूची के एक पेज के मतदाताओं की जिम्मेदारी रहेगी। अमूमन 60 मतदाता एक पेज में होते हैं।

खास बात यह है कि पन्ना प्रमुख पार्टी के मतदाताओं के साथ-साथ विरोधी दलों को समर्थन करने वाले मतदाताओं की सूची भी तैयार करेंगे। वह पार्टी विरोधी मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे। उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इसके अलावा चुनाव के दौरान पन्ना प्रमुख अपने मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

43 हजार पन्ना प्रमुखों के सापेक्ष भाजपा अब तक कुल 25 हजार से अधिक पन्ना प्रमुखों की तैनाती कर चुकी है। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि कुंडा में पन्ना प्रमुख बनाने में थोड़ी दिक्कत जरूर हो रही है, मगर वहां भी पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती हो जाएगी।  

कुंडा में पन्ना प्रमुख बनाने में करनी पड़ रही मशक्कत 
कुंडा में पन्ना प्रमुख बनाने में भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ रहीं है। पार्टी को पन्ना प्रमुख नहीं मिल रहे हैं। बूथ अध्यक्ष के लिए भी दिक्कत हो रही है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed