फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 38 drum spirit recovered from the basement of a house under construction in Raniganj

प्रतापगढ़ : रानीगंज में निर्माणाधीन मकान के तहखाने से 38 ड्रम स्प्रिट बरामद

Sat, 06 Nov 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 11:01 PM IST
सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय जमुनी में आबकारी विभाग की टीम के साथ ही रानीगंज थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ राजापाल के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। जेसीबी लगाकर तहखाने की आबकारी व पुलिस विभाग ने कराई खुदाई। मचा रहा हड़कंप, पहले भी बरामद हो चुकी है स्प्रिट।

विज्ञापन
Pratapgarh: 38 drum spirit recovered from the basement of a house under construction in Raniganj
Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के रानीगंज में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा बरामद किया गया स्प्रिट। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

निर्माणाधीन मकान के तहखाने से शनिवार को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने 38 ड्रम स्प्रिट बरामद की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जेसीबी लगाकर टीम तहखाने की खुदाई कराती रही। पहले भी आबकारी विभाग ने छापा मारकर कनेवरा से देशी शराब की दुकान से स्प्रिट बरामद किया था।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय जमुनी में आबकारी विभाग की टीम के साथ ही रानीगंज थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ राजापाल के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा। कमरा पूरी तरह से खाली थी। निर्माणाधीन मकान के नीचे बने तहखाने से स्प्रिट के कई ड्रम बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगाकर मकान के किनारे खुदाई शुरू कराई। खुदाई के दौरान कुल 38 ड्रम स्प्रिट बरामद हुए। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

Pratapgarh: 38 drum spirit recovered from the basement of a house under construction in Raniganj
Pratapgarh News : जमीन की खुदाई कराकर स्प्रिट किया गया बरामद। - फोटो : प्रतापगढ़

सभी ड्रमों में आठ हजार लीटर स्प्रिट भरा मिला। सूचना पर सीओ डॉ. अतुल अंजान भी पहुंच गए। पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। सीओ रानीगंज ने बताया कि  मकान मालिक राजा पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी राजा पाल के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

अभी कुछ दिनों पहले ही कनेवरा में पांच ड्रम स्प्रिट बरामद हो चुका है। दुकान के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक आबकारी रानीगंज समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed