फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 24 people including four doctors of medical college found infected

प्रतापगढ़ : मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों समेत 24 लोग मिले संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 24 people including four doctors of medical college found infected
मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों समेत 24 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

महिला विंग का ओटी फिर हुआ लॉक, 24 घंटे के बाद होंगे ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शुक्रवार को जिले में मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों समेत 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीनियर डॉक्टरों के संक्रमित मिलने के कारण मेडिकल कॉलेज की महिला विंग की ओटी को फिर 24 घंटे के लिए लॉक कर दिया गया है।
शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर जिले में मेडिकल कॉलेज की सीनियर डॉक्टर नीलिमा सोनकर समेत चार डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, मेडिकल कॉलेज में तैनात एक आरोग्य मित्र भी कोरोना की जद में आ गया है। इसके अलावा रानीगंज में एक, पट्टी और लालगंज में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में चार लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। उधर, शुक्रवार को 39 मरीज स्वस्थ हो गए। ये लोग संक्रमित होने के बाद 15 दिनों तक घर में आइसोलेट थे।
विज्ञापन

कागज पर बन रहे हाटस्पॉट जोन, खुली हैं दुकानें, वाहनों का आवागमन भी जारी
फैल सकता है कोरोना का संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन बना लापरवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमितों के घरों के आसपास हाटस्पॉट जोन सिर्फ कागजों पर बनाए जा रहे हैं। बाहरी लोगों के आवागमन के साथ ही इन इलाकों में दुकानें भी खुल रही हैं। इससे संक्रमण का फैलाव हो सकता है। जिम्मेदार पूरी तरह से अनजान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हर दिन 20 से 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य विभाग की जांच में मिल रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 139 कोरोना के सक्रिय केस हैं। जहां संक्रमित मिल रहे हैं वहां पर जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट जोन घोषित कर दे रहा है। लेकिन सबकुछ कागजों पर ही किया जा रहा है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही संक्रमितों के घर से 25 मीटर के दायरे में दुकान, बैंक सहित अन्य दफ्तर बंद करने के निर्देश हैं, मगर हकीकत इसके विपरीत है। सदर बाजार में एक ही परिवार के तीन संक्रमित मिले हैं, लेकिन यहां कागजों पर ही हॉटस्पाट जोन बनाया गया है। वाहनों का आवागमन जारी है। दुकानें भी संचालित हो रही हैं। यही हाल कचहरी के आसपास का भी है। मीराभवन, दहिलामऊ, भंगवाचुंगी समेत अन्य स्थानों पर भी कागज पर ही हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं। मेडिकल कालेज की प्राचार्य ने किया निरीक्षण

प्रतापगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर्य देश दीपक ने शुक्रवार दोपहर प्रताप बहादुर अस्पताल का जायजा लिया। कोविड वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड के साथ ही जांच समेत कार्यों को देखा और तेजी लाने के निर्देश दिए।
इधर दोपहर बाद मंडल आयुक्त प्रयागराज मंडल संजय गोयल वीडियो कांफ्रेंसिंग से टीकाकरण की समीक्षा करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed