फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pramod Tiwari said Congress will count the failures of Modi government through Bharat Jodo Yatra

प्रमोद तिवारी बोले : भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मोदी सरकार की नाकामियां गिनाएगी कांग्रेस

Mon, 05 Sep 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यात्रा का मकसद सभी भारतीयों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब आसमान छूती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। 

विज्ञापन
Pramod Tiwari said Congress will count the failures of Modi government through Bharat Jodo Yatra
Prayagraj News : प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सात सितंबर से शुरू हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर किया जाएगा। योजनाओं की हकीकत जनता के सामने लाई जाएगी। प्रमोद ने कहा कि पिछले आठ साल में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव व ध्वस्त होती संस्थाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसके तहत 150 दिन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए लोगों के सामने केंद्र सरकार की नाकामियां गिनाई जाएंगी। 

विज्ञापन



वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यात्रा का मकसद सभी भारतीयों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब आसमान छूती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। 
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि सामाजिक तौर पर देश की जनता को तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर जाति-धर्म, भाषा व खानपान के आधार पर बांटा जा रहा है। एक-दूसरे से आपस में लड़ाने के लिए नए-नए खड़यंत्र रचे जा रहे हैं। महिला अपराध के चलते असुरक्षा बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed