Pratapgarh : प्रधान के बेटे को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर,ग्रामीणों ने घेरकर पीटा
स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रधान के बेेटे के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो सवार लोगो को रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई के बाद वाहन में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप लगाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रधान के बेेटे के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो सवार लोगो को रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई के बाद वाहन में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद घायलों को उपचार के लिए कुंडा सीएचसी भेजा। मानिकपुर थाना क्षेत्र अलुवामई गांव की प्रधान रामदुलारी का बेटा प्रदीप कुमार बृहस्पतिवार की रात कुंडा से घर आ रहा था। घर से कुछ पहले ही स्कॉर्पियो ने प्रदीप को टक्कर मार दी। इससे घायल प्रधान पुत्र और स्कॉर्पियो सवार लोगों में कहासुनी होने लगी।
कार सवार लोगों ने प्रधान पुत्र को पीट दिया। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। प्रधान के बेटे प्रदीप ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फायरिंग भी की। हालांकि कार सवार लोग वहां से भाग निकले, जिन्हे दुलुवामई के पास ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने धावा बोल कर स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त करते हुए उसमें सवार लोगों को जमकर पीटा। कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेने के बाद घायलों को कुंडा भेजा। थानाध्यक्ष मानिकपुर ने बताया, प्रधान पुत्र ने तहरीर दी है, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पहले से नहीं रची गई हमले की साजिश
स्कॉर्पियो सवार चंदन तिवारी निवासी हीरागंज ने बताया कि वह ग्रामसभा अलुआमई में दोस्तों के साथ पीयूष पंडित के आवास पर बाटी चोखा की दावत में गया हुआ था। वहां से निकलने के बाद वह जैसे ही सड़क पर पहुंचा। तभी प्रधान पुत्र समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता। इससे पहले ही लोगों ने हमला बोल दिया। हालांकि मौके से भागे लोगों को दुलुवामई के पास बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने रोककर पिटाई की और वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।