फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhan caught on posting a rumored post of child theft

बच्चा चोरी की अफवाह वाली पोस्ट डालने पर फंसे प्रधान

Tue, 03 Sep 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pradhan caught on posting a rumored post of child theft
बच्चा चोरी करने वाला गिरोह देवसरा में पकड़े जाने की वीडियो पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप पर भेजना प्रधान को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे घर से दबोच लिया। बाद में उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कई दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर ग्रामीणों में दहशत व भय का माहौल है। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए पुलिस अफसर प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों पर विराम लगाने का प्रयास हो रहा है। कंधई थाना क्षेत्र के दुलापुर ग्राम प्रधान इसराफिल ने तीन दिन पहले आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी को लेकर सुलतानपुर के तीन युवकों को पकड़े जाने की वीडियो पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भेजा।
विज्ञापन

जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कंधई पुलिस को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी का आदेश मिलते ही कंधई पुलिस हरकत में आई। रविवार की रात पुलिस ने प्रधान को घर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को प्रधान इसराफिल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पट्टी नवनीत नायक ने बताया कि प्रधान कई माध्यमों द्वारा सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह पोस्ट कर रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए उसे हिरासत में लिया गया। उसे हिदायत देने के बाद छोड़ा गया। यदि अब वह दुबारा ऐसी गलती करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed