Pratapgarh : असद और गुलाम के एनकाउंटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस
असद और गुलाम के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कंधई पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। आरोपी ने असद के एनकाउंटर पर प्रसन्नता जाहिर करने वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
विस्तार
असद और गुलाम के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कंधई पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। एसओ कंधई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। झांसी में एसटीएफ के द्वारा अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गुर्गे गुलाम हसन को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। इसके बाद मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणी की जाने लगी।
इसी बीच आरजू मलिक नाम के फेसबुक आईडी से एनकाउंट पर असद के एनकाउंटर पर प्रसन्नता जाहिर करने वालों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई। साथ ही पुलिस के को भी भला बुरा कहा गया। उसका पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सत्यम सिंह ने ट्विटर पर की थी पुलिस से शिकायत
सत्यम सिंह नाम युवक ने इसकी शिकायत प्रतापगढ़ पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर करते हुए आरोपी के ट्विट का स्क्रीन शॉट भी टैग किया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर आरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साइबर सेल पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।