फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Portal closed, renovation of nursing homes not being done

Pratapgarh News: पोर्टल बंद, नहीं हो पा रहे नर्सिंग होम के नवीनीकरण

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Portal closed, renovation of nursing homes not being done
पोर्टल बंद, नहीं हो पा रहे नर्सिंग होम के नवीनीकरण
विज्ञापन

- संचालक परेशान, सीएमओ ऑफिस के काट रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पोर्टल बंद होने के कारण नर्सिंग होम के साथ क्लीनिक संचालकों के सामने नवीनीकरण का संकट खड़ा हो गया है। नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालक सीएमओ दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं।

मानकविहीन संचालित नर्सिंग होम को बंद कराने के लिए शासन ने आदेश दे दिया है। क्लीनिक को मिलाकर जिले में संचालित हो रहे 200 नर्सिंग होम संचालकों को नवीनीकरण और नया लाइसेंस बनवाने के लिए सीएमओ की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। सप्ताहभर से पोर्टल ही बंद हो गया है। ऐसे में नर्सिंग होम और क्लीनिक का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। अस्पताल संचालक सीएमओ कार्यालय की परिक्रमा कर रहे हैं। यहां पोर्टल बंद होने का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है। इससे संचालक परेशान हो रहे हैं। इस मामले में अपर शोध अधिकारी आरजी चौधरी ने बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर पोर्टल खुल जाएगा। जैसे ही पोर्टल खुलता है सबसे पहले जिन संचालकों का नवीनीकरण हो गया है उनके लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके बाद नए नवीनीकरण और लाइसेंस जारी करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed