{"_id":"7ee3a961e746ae500d99d43c8590dc97","slug":"polytechnique-entrance-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में किसान के बेटे ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में किसान के बेटे ने मारी बाजी
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में किसान के बेटे विपिन कुमार मौर्य ने ग्रुप बी में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे हैं। कंधई इलाके के दीवानगंज निवासी किसान अशोक कुमार मौर्य का इकलौता बेटा विपिन कुमार मौर्य शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज रहा है।
मंगलवार को पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम की जानकारी होने के बाद उसने इसका श्रेय अपने शिक्षक सलिल कुमार पांडेय को दिया। विपिन ने बताया कि वह प्रतिदिन नौ से दस घंटे तक पढ़ाई करता है। आगे चलकर वह इंजीनियर बनना चाहता है। उसे प्रवेश परीक्षा में 400 में 392 अंक मिले हैं। विपिन की दो बहनें हैं। उन्होंने बताया कि भाई की सफलता पर उन्हें गर्व है।