{"_id":"4bb849276162197aa855ddefa7632932","slug":"police-rushed-to-the-village-to-seek-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से इंसाफ मांगने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से इंसाफ मांगने पहुंचे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के मुंआर अधारगंज के घायल ग्रामीणों ने बुधवार को इंसाफ के लिए एसपी से गुहार लगाई। चेतावनी दी 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को बाध्य होंगे। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मुंआर अधारगंज निवासी मंसूर अहमद पुत्र अब्दुल हमीद दर्जन भर लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गोलीकांड के आरोपी क्रास केस लिखवाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने से रोका जाए। यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना देंगे। इस मौके पर मोहम्मद असलम, लाल मोहम्मद, अय्यूब, जुबैदा बानो आदि थीं।
वहीं बाघराय थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर आरोप लगाया कि जेठवारा थाने में बुढ़ियापुर के लोगों ने रंजिशवश फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि युवक को अगवा करने की बात सरासर गलत है। शिकायत करने वालों में उर्मिला पत्नी लल्ला, अमरनाथ, बरहिन, सावित्री, अमरावती, देवकली, शांती देवी, निर्मला, शिवपूजन आदि थे। आसपुर देवसरा के ढखवा में हुई मारपीट के मामले में अकबर के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी को व्यथा सुनाते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।