फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police personnel punished

जुलूस के दौरान हुए बवाल की गाज चौकी प्रभारी पर गिरी

Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
police personnel punished
जुलूस के दौरान हुए बवाल में मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
विज्ञापन

तीन दरोगा व जुलूूस में शामिल उपनिरीक्षकों की जांच शुरू
प्रतापगढ़। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल बवाली लोगों और सभासद के बीच हुए बवाल की गाज मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी पर गिरी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए चार दरोगा व दूसरे पुलिसकर्मियों की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया। जबकि सिविल लाइन पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा को देवसरा भेजा गया।

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रविवार को शहर में निकाला गया था। रामजानकी मंदिर के करीब जुलूस में शामिल कुछ लोगों से पड़ाव वार्ड के सभासद सिद्घार्थ सिंह से विवाद हो गया था। सभासद ने आरोप लगाया था कि लोगों ने पर उन पर जानलेवा हमला बोला और उनकी कार तोड़ डाली। इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी पहुंचे। बाद में सभासद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने बेगमवार्ड के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जुलूस के दौरान चार पहिया वाहनों के आने जाने पर रोक लगाई गई थी। इसके लिए चौराहों पर पुलिस फोर्स लगाई गई थी। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी अभय सिंह समेत चार उपनिरीक्षकों की ड्यूटी चौक घंटाघर पर लगी थी। जुलूस में सांगीपुर के उपनिरीक्षक समेत मुख्य आरक्षी व आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई थी। जुलूस में हुए बवाल के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मकंद्रूगज चौकी प्रभारी अभय कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि उनकी कुछ दिनों पहले तैनाती की गई थी। जबकि उनके साथ तीन उपनिरीक्षक लगाए गए थे। उन लोगों की प्रारंभिक जांच हो रही है। सिवलि लाइन चौकी में तैनात उपनिरीक्षक बालकिशुन को देवसरा थाने पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed