{"_id":"b46f2089359856f5aeda3bb105b82c96","slug":"police-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी पर भारी पड़े कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी पर भारी पड़े कोतवाल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पुलिस पर अपराधी भारी हैं और पुलिस वाले अपने एसपी पर। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अपराध का राज कौन चला रहा है। फिलहाल, पुलिस के मुखिया की तो नहीं ही चल रही है। ताजा मामला ये है कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक पुलिस महकमे में जो शह और मात का खेल चला उसमें एसपी बलिकरन सिंह यादव चित्त हो गए। और चित्त किया इंस्पेक्टर नगर कोतवाल बलिराम मिश्र ने।
नगर कोतवाल बलिराम मिश्र तीन साल से भी अधिक समय से जिले में हैं। नगर कोतवाली का चार्ज संभाले उन्हें साल भर से अधिक का समय हो गया है। बीते दिनों उनका तबादला चित्रकूट जनपद के लिए कर दिया गया था, लेकिन रिलीव नहीं किया गया। शनिवार रात पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने उन्हें रिलीव कर दिया। वायरलेस पर इसका मैसेज भी पास कर दिया गया। बताया गया कि गैर जनपद से आए अनिल कुमार को कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया जा रहा है। सुबह पता चला कि बलिराम को रिलीव करने का आदेश निरस्त हो गया है। अंदरखाने में चर्चा है रिलीव होने की जानकारी होने के बाद कोतवाल ने सत्ता पक्ष के लोगों से संपर्क साधा और उनके दबाव के कारण ही सुबह एसपी को रिलीव करने का आदेश निरस्त करना पड़ा।