फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police kept the shops closed in the city

शहर में दुकानों को बंद कराती रही पुलिस

Thu, 23 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police kept the shops closed in the city
पल्टन बाजार में दवा का छिड़काव करते पालिकाकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
शिकायतों व मुकदमों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष तुषार दत्त त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया। वहां की कमान वीरेंद्र मिश्र को सौंपी गई है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

आम तोड़ने का विरोध करने पर वृद्ध को पीटा
आम तोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने वृद्ध को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान किसी ने उसकी हत्या की अफवाह उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। नगर कोतवाली के भुइदहा सोनीपुर निवासी शीतल प्रसाद प्रजापति (65) की बाग से बुधवार को गांव के कुछ युवक आम तोड़ रहे थे। विरोध करने पर इन लोगों ने गांव के शीतल प्रसाद को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन हमलावरों के चलते कोई बचाव करने नहीं पहुंचा। इस बीच किसी ने वृद्ध की हत्या की अफवाह उड़ा दी। मौके पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी ने घायल शीतल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

फतनपुर थाने के गेट पर तड़पता रहा मारपीट में घायल युवक
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। कंटेनमेंट जोन होने के कारण फतनपुर थाने में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। मारपीट में घायल युवक थाने के गेट पर दर्द से तड़पता रहा, लेकिन उसे घंटों मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी अवधेश कुमार यादव और मिठाईलाल के बीच जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंच गए। लोगों के बीच-बचाव पर मारपीट बंद हुई। मारपीट में एक पक्ष से अवधेश कुमार, रमेश व सुरेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मिठाईलाल, नीता देवी व अंजली को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल अवधेश को लेकर परिजन थाने पहुंचे। चूंकि फतनपुर थाने के गेट पर बैरियर लगा है। इस वजह से गेट पर ही खून से लथपथ अवधेश लेट गया। वह दर्द से तड़पता रहा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर में दुकानों को बंद कराती रही पुलिस
नगर पालिका क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बुधवार से तीन दिन के लिए लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान भी लोग मनमानी करते नजर आए। बाइक व ईरिक्शा का ई-चालान होता रहा। पुलिस ने शहर की सभी दुकानों को बंद करा दिया।

नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही प्रतिबंध के बावजूद ईरिक्शा सवारियां ढो रहे थे। निरीक्षण पर निकले अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने यह देखने के बाद सख्ती शुरू कर दी। उनके निर्देश पर शहर में फर्राटा भर रहे बाइक सवार व ईरिक्शा चालकों पर पुलिस का डंडा चला। देखते ही हर चौराहे पर ईरिक्शा व बाइक सवारों की धरपकड़ होने लगी। शहर में 65 ईरिक्शा और 177 बाइक का चालान किया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय, नगर कोतवाल लगातार लाकडाउन वाले क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानें बंद कराते रहे। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज, सिटी,मोहनगंज, पृथ्वीगंज समेत अन्य बाजारों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed