फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police did the search to arrest the criminals

बैंक लुटेरों के लिए देवसरा की सीमा पर नाकेबंदी

Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
police did the search to arrest the criminals
लुटेरों के लिए देवसरा की सीमा पर नाकेबंदी
विज्ञापन

जौनपुर में बैंक लूट की घटना के बाद अलर्ट हुई जिले की पुलिस
प्रतापगढ़। जौनपुर में बैंक लूट की घटना के बाद जिले की पुलिस हलाकान हो उठी। जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। हालांकि देर शाम तब बदमाशों का सुराग नहीं लगा। जबकि पहले से ही सराफ से लूटने वाले बदमाशों की तलाश में जौनपुर की पुलिस व एसटीएफ ने बेल्हा में डेरा डाल रखा है।

जौनपुर में शनिवार को दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 15 लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे। इस बात की भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पट्टी, देवसरा व कंधई पुलिस को अलर्ट कर दिया। सभी को जौनपुर से आने वाले रास्तों पर निगाह रखने का निर्देश देते हुए दुपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। देर शाम तक बदमाशों की खोजबीन में तीनों थाने की पुलिस लगी रही। सीओ पट्टी भी बदमाशों की तलाश में भागदौड़ करते हुए मातहतों की चेकिंग का निरीक्ष्रण किया। चूंकि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश प्रतापगढ़ की ओर ही भागे थे। उल्लेखनीय है कि दो नवंबर को जौनपुर में बदमाशों ने सराफ के दुकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिया था। उन बदमाशों की तलाश में जौनपुर की पुलिस व एसटीएफ वाराणसी पहले ही बेल्हा में डेरा डाले हुए है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए सीमा पर नाकेबंदी कराई गई थी। उनकी तलाश में पुलिस अलर्ट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed