फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught illegal factory in pratapgarh

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तस्कर समेत चार गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police caught illegal factory in pratapgarh
रानीगंज के संडौरा से पुलिस द्वारा पकड़ी गयी तमंचा फैक्ट्री से बरामद सामान। - फोटो : PRATAPGARH
-दो आरोपी भागने में रहे कामयाब, अर्द्धनिर्मित व निर्मित असलहे बरामद
विज्ञापन

-रानीगंज थाना क्षेत्र केे संडौरा में असलहा बनाते समय पुलिस ने दबोचा
प्रतापगढ़। पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अंतरप्रांतीय असलहा तस्कर समेत चार लोगों को दबोच लिया। जबकि दो लोग भाग निकले। पकड़े गए लोगों के पास से असलहा बनाने के उपकरण और कार बरामद हुई। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि अंतरप्रांतीय असलहा तस्करों द्वारा जिले में निर्मित अवैध असलहों को दूसरे जिलों में बेचने की जानकारी के बाद रानीगंज पुलिस व स्वॉट टीम को अलर्ट किया गया था। असलहा तस्करों का पीछा कर पुलिस ने संडौरा में दबिश दी। जहां से पुलिस ने चार असलहा तस्करों को दबोच लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

मौके से छह तमंचा, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा, तमंचा बनाने के उपकरण, हथौड़ी समेत अन्य उपकरण मिले। मौके से एक कार भी बरामद की गई। जिसमें असलहा रखकर तस्करी होती थी। पकड़े गए असलहा तस्कर प्रदीप कुमार पांडेय निवासी संडौरा ने बताया कि उसका असलहा तस्करी करने का गिरोह है। वह उसका सरगना है। कई साल से अवैध असलहा बनाकर बेचने का काम कर रहा है। उन्नाव का रहने वाला बब्लू तिवारी उर्फ पहलवान कई जिलों में अर्द्ध निर्मित असलहों की तस्करी करता है। उसी से वह भी अर्धनिर्मित असलहे खरीदकर लाता है। घर के करीब एक कमरे में असलहा बनाने का काम होता है। अर्द्धनिर्मित असलहों को बनाकर उसे फतेहपुर, उन्नाव, प्रयागराज में बेचने जाता है। वह छोटे असलहे लेकर बेचने मुंबई भी जाता था। अब तक वह सौ से अधिक असलहे बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए प्रदीप कुमार पांडेय उर्फ पिंटू पांडेय पुत्र कृष्णानंद पांडेय निवासी संडौरा, अर्जुन कुमार पांडेय पुत्र लालमणि पांडेय निवासी पूरे चरन मेढ़ौली, सुबेदार सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी कटराइंद्रकुंवर नगर कोतवाली, फूलचंद्र पुत्र सुदामा प्रसाद पटेल निवासी बरहुआ भोजपुर नगर कोतवाली को जेल भेज दिया। फरार असलहा तस्कर ओमप्रकाश तिवारी पुत्र देवी प्रसाद निवासी खेमईपुर रानीगंज व असलम पुत्र इश्तियाक उर्फ नन्हे निवासी विष्णु कला की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
पांच व दस हजार रुपये में बिकते हैं असलहे
असलहा तस्कर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह दूसरे जनपदों में असलहे बेचता था। छोटे असलहों को पांच हजार रुपये में और बड़े असलहों को दस हजार रुपये में बेचता था। सबसे अधिक आमदनी मुंबई में असलहा बेचने से होती थी। जिले में भी असलहा रखने के बहुत से लोग शौकीन हैं।
उड़ीसा से लाया जा रहा लाखों का गांजा पकड़ा
संडवाचंद्रिका। कोयले लदे ट्रक में उड़ीसा से आ रहा लाखों का गांजा पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि कार्रवाई को लेकर पुलिस अभी तक मौन साधे हुए है। ट्रक के पीछे चल रही एसयूवी कार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उड़ीसा से कोयला लादकर अयोध्या की ओर जा रहे ट्रक पर गांजा लदा होने की भनक मिलने पर स्वॉट टीम सक्रिय हो गई। सूत्रों के अनुसार अंतू थाना क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रक के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया। ट्रक में सवार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। वह विशाखापट्टनम का रहने वाला बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान कोयले के भीतर से गांजा का बोरा बरामद हुआ। ट्रक के पीछे चल रही एसयूवी कार को भी पुलिस ने पकड़ लिया। जिसमे गांजा तस्करी से जुड़े चार लोग बैठे हुए थे। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि अंतू पुलिस अभी ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार कर रही है। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले स्वॉट टीम व कंधई पुलिस ने मदाफरपुर से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया था। चार लोगों को जेल भेजने वाली पुलिस सरगना की तलाश कर रही थी। पुलिस के हाथ अभी तक सरगना के करीब नहीं पहुंचे। जबकि वह अपने घर पर ही मौजूद है।

रानीगंज के संडौरा से पुलिस द्वारा तमंचा फैक्ट्री के गिरफ्तार लोग।

रानीगंज के संडौरा से पुलिस द्वारा तमंचा फैक्ट्री के गिरफ्तार लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed