{"_id":"66e5d19c594ba81b280966b2","slug":"pole-broken-due-to-vehicle-collision-supply-disrupted-for-10-hours-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-124590-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, 10 घंटे आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, 10 घंटे आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग डाक बंगले के समीप शुक्रवार देररात वाहन की टक्कर से विद्युत खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि मेन लाइन का तार वाहन के ऊपर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। खंभा टूटने से मीराभवन, दहिलामऊ, पूरे ईश्वरनाथ में देररात से शनिवार सुबह 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को गर्मी व उमस के बीच अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
जेई विजय सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार देररात पिकअप वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी के पास सड़क किनारे लगे खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह बिजली कर्मियों ने टूटे बिजली खंभे को हटाकर नया खंभा लगाया तब जाकर सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। एक्सईएन राम आसरे चौरसिया ने बताया कि नया विद्युत खंभा लगाकर आपूर्ति को बहाल कराया गया।
परेशान रहे उपभोक्ता
शुकुलपुर के शिवम तिवारी और पूरे ईश्वरनाथ के परमानंद मिश्रा ने बताया कि देररात से ही बिजली गुल हो गई थी। मजबूरन अंधेरे में रात गुजरी। सुबह पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो तब जाकर राहत मिली।