{"_id":"5cead647bdec2206ff5a6f96","slug":"pole-and-wire-can-not-be-repaired-supply-to-150-villages-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त नहीं हो सके पोल और तार, 150 गांवों में आपूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त नहीं हो सके पोल और तार, 150 गांवों में आपूर्ति ठप
Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
electricity wire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से पट्टी क्षेत्र में जगह-जगह टूटे तार व पोल दूसरे दिन रविवार को भी दुरुस्त नहीं किए जा सके। इससे डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है। रविवार को दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे।
शनिवार भोर में चक्रवाती तूफान ने पट्टी इलाके में जमकर तबाही मचाई थी। पृथ्वीगंज बाजार, पट्टी, उड़ैयाडीह, बेलखरनाथ सहित तीन दर्जन गांवों में तूफान से जगह- जगह पोल उखड़ गए। पेड़ गिर गए। कई मकान तक धराशाई हो गए। इतना ही नहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आकर घायल भी हुए थे।
रविवार को दिनभर बिजली विभाग के कर्मचारियों का दिन महज जायजा लेने में ही बीत गया। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। मगर विभागीय लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर आना मुनासिब नहीं समझे। इससे रविवार को भी लोगों को बिजली से महरूम रहना पड़ा। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा।
उधर, दो दिन बाद भी गड़वारा उपकेंद्र का मुख्य ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है।