फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   polce fir to 48 prson in case of consitable attack

सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले 48 लोगों पर केस

Mon, 04 Nov 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
polce fir to 48 prson in case of consitable attack
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुकुवार गांव में सडक़ हादसे मेंआया की मौत के बाद हुए बवाल व सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले 48 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद गांव के पुरुष घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कुकुआर गांव के निकट स्कूल से लौट रही आया रीना पत्नी प्रेमचंद्र को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने डाला चालक को दबोच कर पीटा और वाहन में तोडफ़ोड़ की। जानकारी पर पट्टी कोतवाल नरेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वीडियो बना रहे आरक्षी प्रेमदत्त मिश्र पर एक युवक ने राड से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर 8 नामजद व 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, सार्वजनिक स्थल पर एकत्र होकर उपद्रव, सरकारी काम काज में बाधा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मौके पर बनाए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed