{"_id":"5b3faa8f4f1c1bbe248b4ef3","slug":"pmg-direct-the-officers-to-aadhar-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार अपडेशन केंद्र न खुलने पर पीएमजी ने लगाई अफसरों की क्लास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार अपडेशन केंद्र न खुलने पर पीएमजी ने लगाई अफसरों की क्लास
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर में आग लगने की घटना की जानकारी लेने पहुंचे पोस्ट मास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने आधार अपडेशन केंद्रों का अब तक संचालन न शुरू होने पर अफसरों की क्लास लगाई। सप्ताहभर के भीतर आधार अपडेशन केंद्र शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान अफसरों एवं कर्मचारियों की सांसे फूलती रहीं।
शुक्रवार को पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली प्रभारी प्रवर डाक अधीक्षक रहमत उल्ला के साथ प्रधान डाकघर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आग लगने से नष्ट हुई स्वीचरूम का जायजा लिया। इसके बाद प्रधान डाकघर के सभी पटलों के कार्यो की जानकारी ली। आधार अपडेशन केेंद्र के संचालन की जानकारी ली। पता चला कि अब तक एक भी आधार अपडेशन केंद्र नहीं खुल सका है। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सभी विभागीय अधिकारियों को एक साथ बैठाकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। हर कार्यो में लापरवाही सामने आई। अपडेशन केंद्र सप्ताह भर के भीतर शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्वीच रूम में नए उपकरण लगाए जा रहें हैं। निरीक्षण के दौरान सीनियर पोस्ट मास्टर एके द्विवेदी, उपडाक निरीक्षक कुंडा अभिषेक सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनियमितता करने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने साफ कहा कि अनियमितता कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई विभागीय कार्रवाई होगी।
यहां खोले जाने है आधार अपडेशन केंद्र
प्रधानडाकघर, पट्टी, संग्रामगढ़, गौरा, रानीगंज कैथौला, मानिकपुर, सगरा, मांधता, कोहड़ौर, जेठवारा, रानीगंज, लालगंज, कुुंडा, सांगीपुर, माधवगंज में आधार अपडेशन केंद्र खुलने है।