{"_id":"634f00690faa4f53bb216d5b","slug":"plants-will-be-planted-at-the-vacant-place-of-amrit-sarovar-principal-secretary-pratapgarh-news-ald3441764178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर के खाली स्थान पर लगाया जाए पौधे-प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर के खाली स्थान पर लगाया जाए पौधे-प्रमुख सचिव
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग हिमांशु कुमार। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग हिमांशु कुमार ने मंगलवार की देर शाम विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर कहा कि अमृत सरोवर के आसपास खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण किया जाए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के बाद विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे प्रमुख सचिव सभी विभागों के प्रगति की जानकारी लेते रहे।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रमुख सचिव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश के रख-रखाव, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली मुहैया कराई जाए।
ओवर बिलिंग की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत को सावधान करते हुए कहा कि मीटर रीडिंग लेने के बाद ही बिल जारी किया जाए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके अहिरवार ने बताया गया कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य विभाग द्वारा तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि गांव में दीवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीसीएनआरएलएम ने बताया गया कि जनपद में 160 विद्युत सखियों द्वारा बिजली बिल संग्रह किया जा रहा है।
चकमार्गों पर मनरेगा से संपर्क मार्ग बनाए जाने और अमृत सरोवर के खाली स्थान पर वृक्षारोपण कराने को कहा। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग ग्रामीण क्षेत्रों के लिये वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ ईशा प्रिया, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी, बीएसए भूपेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।