फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pipeline will be laid on the houses of deprived cities

पानी से वंचित शहरियों के घर बिछाई जाएगी पाइप लाइन

Sun, 11 Mar 2018 11:13 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
शहर के बलीपुर समेत 7 मोहल्लों में छूटे हुए इलाके में नगर पालिका पानी की आपूर्ति करेगी। अभी तक इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों के घरों पर पालिका पानी सप्लाई नहीं कर सकी थी। बलीपुर नई बस्ती में रहने वाले तकरीबन 87 मकानों में वाटर सप्लाई नहीं पहुंची है। इसके लिए लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके लिए चौदहवें वित्त से 15 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने की तैयारी है। ताकि नागरिकों को गर्मी में पानी की किल्लत से न जूझना पड़ा।
विज्ञापन


नगर पालिका के बलीपुर, पल्टन बाजार, पटखौली, सदर बाजार, अस्पताल वार्ड पड़ाव वार्ड व दहिलामऊ के कुछ हिस्सों में रहने वाले शहरी आज भी नगर पालिका के पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। इसमें कुछ नए मकान हैं तो कुछ पुराने। सबसे अधिक समस्या बलीपुर नई बस्ती में रहने वाले लोगों की है। यहां रहने वाले लगभग 87 भवन स्वामियों को पालिका का पानी नहीं मिलता। दो दशक से मकान बनाकर रहने वाले लोगों की इस समस्या को दूर करने के प्रयास का दावा किया जाता रहा लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


पल्टन बाजार नई बस्ती में मौर्य नगर में भी बहुत से घरों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंचता। पटखौली वार्ड में रहने वाले नागरिकों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाती। सदर बाजार , दहिलामऊ, पड़ाव वार्ड और अस्पताल वार्ड में नया मकान बनाने वालों को भी पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ती है। इसे गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन ने इन मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने की तैयारी कर ली है। बलीपुर व पटखौली में मिनी पंप की स्थापना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके। गत दिनों चौदहवें वित्त की धनराशि खर्च करने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने पाइप लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दी है। जिसके लिए लगभग 15 लाख रुपये खर्च होगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए योजना बनाई जा चुकी है। जल्द ही काम प्रारंभ होगा।

लाखों खर्च करने के बाद खराब हैं मशीनें
शहरियों तक मीठा जल पहुंचाने के लिए नगर पालिका ने करीब चार साल पहले शहर में गहरी बोरिंग कराई थी। पूर्वी सहोदरपुर और स्टेशन रोड तिराहे पर बोरिंग के बाद लाखों की मशीन खराब पड़ी है। इसका लाभ शहरियों को नहीं मिल सका। जिसके कारण लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका।

मोटर लगाकर खींच लेते हैं सप्लाई का पानी
नगर पालिका दिन भर में तीन बार शहरियों को पानी सप्लाई करती है। कहीं पानी की टंकी तो कहीं बड़ी मोटर से पानी की सप्लाई की जाती है। मोहल्ले के अंतिम छोर तक पानी पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ने लगता है। इसके पीछे वजह यह सामने आई है कि लोगों ने अपने घरों में टुल्लू लगा रखे हैं। जो पानी आते ही खींचने लगते हैं। इससे अंतिम छोर पर बसे शहरियों को पानी नहीं मिल पाता। जब आगे वाले लोगों के घरों में लगी मोटर बंद होती है तब जाकर उनके घर में पानी पहुंचता है।


पुरानी पाइप लाइन से होती है दिक्कत
नगर पालिका के 25 वार्ड में बहुत पहले पालिका प्रशासन ने शहरियों की सुविधा के लिए पाइन लाइन बिछाई गई थीं। मौजूदा समय में इसका खामियाजा सदर बाजार से लेकर दूसरे मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पाइप लाइन नीचे होने व सड़क से लेकर मकान ऊपर बनने के कारण पानी की टोटियां नीचे हो गईं हैं। ऐसे में बस्ती के लोगों को पानी भरने में दिक्कत भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed