{"_id":"5dc067ef8ebc3e93ad1072cf","slug":"person-died-in-pond-pratapgarh-news-ald259277443","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गया युवक पानी में समाया, मचा हडक़ंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गया युवक पानी में समाया, मचा हडक़ंप
विज्ञापन
लालगंज के बरीबोझ स्थित तालाब में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज कैथौला। तालाब में नहाने गया युवक गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी से इलाके में हडक़ंप मच गया। दिन भर तलाश के बाद भी पानी में समाए युवक का सुराग नहीं लग सका। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।
लालगंज कोतवाली के मधुकरपुर भटपुरवा निवासी कुंवरचंद्र वर्मा(45) सोमवार की सुबह दस बजे बरीबोझ गांव में मनरेगा से बने तालाब में साथियों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में समा गया।
युवक को पानी में डूबते देख साथियों ने शोर शराब मचाकर ग्रामीणें व परिजनों को बुलाया, लेकिन तब तक कुवंरचंद्र पानी में डूबकर लापता हो चुका था। घटना की जानकारी पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन पानी में जाने का साहस पुलिस कर्मी नहीं जुटा सके। गांव के कुछ बहादुर युवकों ने पानी में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन गहराई अधिक होने से खोज नहंी सके। बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसे भी तालाब में तलाश का कोई जतन नहीं सूझा। ग्रामीण शाम तक कई बार में तालाब में घुसकर तलाश करते रहे, लेकिन पानी में समाए कुंवरचंद्र का कोई सुराग नहीं लगा। खबर लिखे जाने तक युवक की छानबीन में ग्रामीण जुटे रहे। परिजनों को तालाब किनारे रोना विलखना जारी रहा। ग्रामीण भी देर शाम तक मौके पर जुटे रहे। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर की व्यवस्था की जा रही है।