फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Peoples of two family collided on drain water dispute, dozens injured.

नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे 

Sun, 09 Jun 2019 01:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Peoples of two family collided on drain water dispute, dozens injured.
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh

नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षेां में जमकर मारपीट शुरू हो गई। जमकर चले लाठी डंडों के बीच एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सभी घायलों को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के गलगली गांव में सोभनाथ शर्मा और पप्पू यादव के बीच नाली का विवाद काफी दिन से चल रहा है। शनिवार सुबह इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत होनी थी। पंचायत के दौरान एक पक्ष दूसरे पर हमलावर हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। बाद में लोगों ने एक दूसरे को समझाकर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची बाघराय पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएससी बाघराय में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष से रतनपाल, राजपति और साहिल व दूसरे पक्ष से प्रमिला गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिगय गया। उधर दूसरे पक्ष से रामपति पत्नी रामबाबू, द्रोपदी देवी पत्नी रामदेव, आशीष पुत्र रामसुंदर, साहिल पुत्र रामगोपाल, रतनपाल पुत्र रामचंद्र, साधना देवी पुत्री रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हुए तो प्रथम पक्ष से शोभनाथ शर्मा पुत्र मेवालाल, मीरा देवी पत्नी सोमनाथ, सुबालाल पुत्र मेवालाल, वीरेंद्र पुत्र सोमनाथ, नंदू  पुत्र शोभनाथ, प्रमिला पुत्री मेवालाल घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed