{"_id":"66e91f48fffaec2f2408a04d","slug":"people-carrying-palestine-flag-in-prayagraj-barawafat-procession-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर निकले लोग, वीडियो वायरल; हिरासत में युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर निकले लोग, वीडियो वायरल; हिरासत में युवक
Tue, 17 Sep 2024 11:48 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:48 AM IST
सार
प्रतापगढ़ में बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर लोग निकले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, झंडा लहराने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जुलूस में दिखा फिलिस्तीन का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तहसील क्षेत्र में सोमवार को बारावफात का पर्व मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुस्लिम समाज के लोगों ने बारावफात मनाया। लेकिन संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज बाजार में निकले बारावफात के जुलूस में लोगों ने तिरंगा के साथ फिलिस्तीन का झंडा फहराया।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के युवा हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लेकर सड़क पर टहलते हुए निकले, लेकिन किसी ने भी इस पर रोक नहीं लगाया। फिलिस्तीन का झंडा जुलूस में फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। एसआई दिनेश तिवारी की तहरीर पर कार्यक्रम के आयोजको एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने बीएन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और झंडा लहराने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।