फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people burned the china products

चाइनीज सामान जलाकर जताया विरोध

Tue, 23 Jun 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
people burned the china products
people burned the china products - फोटो : PRATAPGARH
भारत-चीन के बीच एलएसी पर चीन सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में बीस जवानों के शहीद होने पर लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। सोमवार को युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने किठावर बाजार में चाइनीज सामान जलाए। इधर, कलेक्ट्रेट में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने अंतू इलाके के किठावर बाजार में चाइनीज सामान जलाए। चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित युवाओं ने चीन के सामानों का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रोशन पांडेय की अगुवाई में युवाओं ने बाजार में तिरंगा यात्रा निकालकर चाइनीज सामानों का विरोध किया और चौराहे पर सामानों को एकत्रित करके आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर अंकित, राधेरोहन, अनुराग पांडेय, पकंज मिश्र, अभिनव पांडेय, प्रिंस सिंह, आलोक सिंह, अंकित सिंह, दिलीप यादव, सुभाष यादव, सचिन यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इधर, कचहरी में स्वदेशी जागरण के मंच के कार्यकताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। हिंदू सैनिकों के शहीद होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
विज्ञापन

जिला संयोजक दत्तात्रेय पांडेय ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया है, मगर चीन की अर्थव्यवस्था तहस-नहस करने के लिए चाइनीज सामानों का बहिष्कार करना होगा। राष्ट्र हित में चीन का विरोध बताते हुए मिलकर लड़ाई लडने का आह्वान किया। इस मौके पर जयप्रकाश मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, पंकज गाना, निखिल त्रिपाठी, गौतम शुक्ला, हेमंत पांडेय, राजेश तिवारी, परमानंद मिश्र, आनंद मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा चेतना मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय मनोरथपुर में एकत्रित होकर चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने चीन को सबक सिखाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन की आर्थिक रीढ़ तोडने के लिए यह आवश्यक है कि चाइनीज सामानों का विरोध किया जाए। इस मौके पर सुरेंद्र पांडेय, छविनारायण पांडेय, राजेश सिंह, रायसाहब सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, डा. डीएम तिवारी, सुशील पांडेय, हरिश्चंद्र ओझा, भानु प्रताप पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

people burned the china products

people burned the china products- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed