{"_id":"578a80664f1c1b3c3213d652","slug":"pention","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बांटने में अब विभाग की नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बांटने में अब विभाग की नहीं चलेगी मनमानी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को पेंशन बांटने में अब विभागीय कर्मचारी और अधिकारी खेल नहीं कर पाएंगे। अब पेंशन को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पहले आवक-पहले पावक की तर्ज पर लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करने वाले आवेदकों को हार्ड कॉपी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। आवेदक के ऑनलाइन करते ही निदेशालय संज्ञान लेना प्रारंभ कर देगा।
आवेदन का प्रारूप ब्लाकों में स्थित एडीओ समाज कल्याण के पास भेजकर पात्रता की जांच कराई जाएगी। एडीओ की रिपोर्ट विभाग को मिलने के बाद शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराने के बाद लक्ष्य के मुताबिक लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। अभी तक समाज कल्याण विभाग में ऑफलाइन आवेदन लिए जाते थे। इससे किस व्यक्ति को पेंशन मिलेगी या नहीं मिलेगी इसका निर्धारण वह स्वयं करते थे। मगर नई व्यवस्था लागू होने से आवेदकों को काफी राहत मिलेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को कार्यालय में मूल कापी जमा करना आवश्यक है। मूल कापी नहीं जमा करने वालों की पात्रता की जांच नहीं होगी।