{"_id":"5f7622018ebc3e9bf3041414","slug":"patti-kohdaur-road-jammed-by-keeping-head-of-head-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में प्रधान का शव रखकर पट्टी-कोहड़ौर मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में प्रधान का शव रखकर पट्टी-कोहड़ौर मार्ग किया जाम
Fri, 02 Oct 2020 12:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कुकुआर गांव के पास बुधवार देर शाम कार की टक्कर से बसौली गांव के प्रधान की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छोटे भाई ने प्रधान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर शाम साढ़े पांच बजे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर करैला बाजार में जाम लगा दिया।
सड़क पर प्रधान का शव रखकर परिजन पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते रहे। खबर मिलने के बाद कई थानों की फोर्स के साथ सीओ पट्टी और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घरवालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक ग्रामीण प्रधान के परिजनों को पांच लाख मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए थे।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव के प्रधान मनोज कुमार यादव (45) बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे अपने छोटे भाई सोनू यादव (30) के साथ बाइक से पट्टी से घर लौट रहे थे। पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कुकुआर गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रधान की मौत हो गई, जबकि भाई सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सोनू के मुताबिक कार किसी पुलिसकर्मी की थी। नशे में होने के कारण वह अनियंत्रित होकर कार चला रहा था। हादसे के बाद वह कार छोड़कर फरार हो गया। उसमें उसकी पिस्टल भी छूट गई थी। सूचना पर पहुंची पट्टी पुलिस कार और पिस्टल को लेकर कोतवाली चली गई। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर प्रधान के भाई विनोद यादव ने साजिश के तहत कार से कुचलकर प्रधान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शाम साढ़े पांच बजे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ करैला बाजार में शव रखकर पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर जाम लगा दिया।
लोग पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ सीओ पट्टी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अफसर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में महिलाओं के मौजूद होने के कारण पुलिस दूर खड़ी रही। खबर लिखे जाने तक अफसर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए थे।

लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे प्रधान मनोज
दिवंगत प्रधान मनोज यादव लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे। उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। देर रात तक प्रधान के घर लोगों का तांता लगा रहा। दूसरे दिन सुबह से ही लोगों का जमावड़ा उनके घर पर होने लगा। गुरुवार दोपहर तक भारी संख्या में लोग जुट गए।व्यापारियों ने शोक में बंद रखीं अपनी दुकानें
प्रधान मनोज यादव की मौत की घटना से दुखी करैला बाजार के व्यापारियों ने गुरुवार को शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारी रामकिशोर वर्मा, ताज मोहम्मद, सुरेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, हितलाल यादव, पूर्णमासी ,राज बहादुर वर्मा, वासुदेव वर्मा, बृजलाल चौरसिया, लालचंद्र गुप्ता, विकास कुमार, सुभाष कुमार शर्मा आदि ने शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी पत्नी
प्रधान मनोज यादव के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ी पुत्री शिवानी 14 साल की है। बेटा शुभम 12 और शिवम दस साल का है। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे बेसुध थे। पत्नी आशा रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी ।- प्रधान की मौत के मामले में उनके भाई ने साजिश के तहत कार से कुचलकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नरेंद्र सिंह, एसओ, पट्टी