फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   medicines crisis in district hospital

जरूरी दवाएं भी नहीं जिला अस्पताल में, परेशानी

Sun, 07 Jan 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा होने से मरीज परेशान हैं। मरीजों को दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जाना पड़ रहा है। इससे तीमारदारों की जेब ढीली हो रही हैं। हालांकि जिला अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। 
विज्ञापन

चार दिनों से ठंड बढ़ गई है। ठंड के चपेट में आने से जिले में आठ लोगों की जान भी जा चुकी है। बुजुर्ग जहां दमा जैसे रोगों के चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं वहीं बच्चे और आम लोग कोल्ड डायरिया और बुखार, जुकाम की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े को सत्य माना जाए तो चार दिनों के अंदर दमा से पीड़ित 73 लोग अस्पताल पहुंचे हैं। इसी तरह कोल्ड डायरिया से पीड़ित 27 व सर्दी-जुकाम और बुखार से त्रस्त 109 मरीजों को भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। सैकड़ों मरीज ऐसे हैं जो ओपीडी से ही इलाज कराकर घर चले जा रहे हैं। दवा खत्म होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। चिकित्सक तीमारदारों से मेडिकल स्टोर से दवा खरीदवा रहे हैं। इससे गरीब परिवार के मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। विभाग के सूत्रों की मानी जाए तो स्वास्थ्य विभाग के अफसर अबतक जिस मेडिकल स्टोर से लोकल परचेजिंग कर दवा खरीदते थे, वहां करीब ढाई लाख से अधिक का बकाया हो गया है। मेडिकल स्टोर संचालक के बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा हैं। इसके चलते उसने दवा देना ही बंद कर दिया है। इससे मरीजों को सरकारी अस्पताल की दवा नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन

नहीं खुल सका पीएम जन औषधि केन्द्र 
जिला और महिला अस्पताल में दवाओं का टोटा होने के बाद भी शासन की ओर से पीएम जन औषधि केन्द्र की स्थापना नहीं हुई है। लिखापढ़ी में जिला अस्पताल के सामने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खुला है। हालांकि यहां से दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed