{"_id":"650bc26d7b41fb4a7c05dc94","slug":"patients-are-facing-problems-in-registering-for-blood-test-at-two-places-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-4650-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खून की जांच के लिए दो जगह पंजीकरण कराने में मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खून की जांच के लिए दो जगह पंजीकरण कराने में मरीज हो रहे परेशान
Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में खून की जांच के लिए दो बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी पर्चा बनवाने से लेकर जांच कराने तक भर में मरीजों को चार बार लाइन में लगना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को खून की जांच कराने के लिए अभी तक एक ही बार पंजीकरण कराना पड़ता था। अब तीन-चार दिन से सुबह एक बार ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना होता है, फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए। डॉक्टर के जांच लिखने के बाद अब दो बार पंजीकरण कराने की व्यवस्था होने से मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का जो नियम है उसका पालन किया जा रहा है। अलग से काउंटर खोलने को लेकर विचार किया जा रहा है।