फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Passengers should pay attention, there will be shortage of roadways buses for three days

Pratapgarh News: यात्रीगण ध्यान दें, तीन दिन तक रहेगी रोडवेज बसों की किल्लत

Sun, 07 May 2023 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 May 2023 06:09 PM IST
सार

निकाय के दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए आगामी 9 मई को अयोध्या, आजगमगढ़ मंडल सहित अन्य जनपदों में पुलिस व होमगार्ड जवानों को लेकर रोडवेज की बसें जाएंगी। लखनऊ व प्रयागराज रूट की बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानी होगी।

विज्ञापन
Passengers should pay attention, there will be shortage of roadways buses for three days
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निकाय के दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए आगामी 9 मई को अयोध्या, आजगमगढ़ मंडल सहित अन्य जनपदों में पुलिस व होमगार्ड जवानों को लेकर रोडवेज की बसें जाएंगी। लखनऊ व प्रयागराज रूट की बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


रोडवेज बस डिपो की कुल 67 बसों में 15 बस आगामी नौ मई को जनपद से होमगार्ड, पीएसी व पुलिस को लेकर अयोध्या, आजगमढ़, देवरिया सहित अन्य जनपदों में रवाना होंगी। निर्वाचन ड्यूटी में वीआईपी बसों को भेजने का निर्देश है, ऐसे में लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व अयोध्या रूट की कुल पंद्रह बसों को गैर जनपद भेजा जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी क्योंकि विभाग के पास इसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी व सहालग के चलते लोगों की भारी भीड़ गैर राज्य से घर वापसी कर रही है। चुनाव ड्यूटी की वजह से रोडवेज की तीन दिन की कमाई कम होने से विभाग के राजस्व पर भी असर पड़ेेगा। एआरएम पीके कटियार ने बताया कि दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए बसों को जिले की पुलिस व होगमार्ड को लेकर रवाना करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed