फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   passed away rarjaram

नहीं रहा लाखों चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाला

Sun, 21 Aug 2016 12:01 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
संगम तीरे मेले की भीड़ में अपनों से बिछड़ने वाले लोगों को मिलाने का काम करने वाले भारत सेवा दल भूले-भटके शिविर के संस्थापक, समाजसेवी और अधिवक्ता पंडित राजाराम तिवारी शनिवार को दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन इलाहाबाद में उनके आवास पर हुआ। वह 88 वर्ष के थे। निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव नंद का पुरवा गौरा, रानीगंज प्रतापगढ़ में शोक है। शनिवार को उनका शव इलाहाबाद से पैतृक गांव लाया गया। यहां अभी बाहर रह रहे रिश्तेदारों और परिवारीजनों का इंतजार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार इलाहाबाद में किया जाएगा।
विज्ञापन


राजाराम तिवारी में समाजसेवा का जज्बा शुरू से ही था। इसको पूरा करने के लिये उन्होंने इलाहाबाद संगम पर त्रिवेणी रोड के किनारे भारत सेवा दल भूले-भटके शिविर की स्थापना 1946 में की। हर वर्ष गंगा के तट पर लगने वाले मेले में आने वाले लोगों में से जो लोग अपने परिवार या सगे संबंधियों से बिछुड़ जाते थे शिविर के माध्यम से राजाराम तिवारी उनको मिलाने का काम करते थे। उन्होंने करीब 71 साल तक यह काम किया। मेले में भूले-भटके लाखों निराश लोगों को मिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला शख्स शनिवार को दुनिया को अलविदा कह गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट  में वकालत भी करते थे
शिविर के माध्यम से लाखों लोगों को मिलाने का रिकॉर्ड बनाने वाले राजाराम तिवारी का नाम वर्ष 2008 में लिम्का बुक रिकॉर्ड मेें दर्ज है। उनके भतीजे ज्योतिष ंदिनेश तिवारी बताते हैं कि राजाराम तिवारी समाजसेवा के साथ हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। समाजसेवा के लिये उनको सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी मुंबई के एक समारोह में सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने 14 लाख महिला, पुरुष और 20 हजार बच्चों को मिलाने का काम किया है। उनका निधन इलाहाबाद में हुआ है। उनके पैतृक गांव नंद का पुरवा में शोक की लहर है। ग्रामीणों भी उनके निधन की सूचना से स्तब्ध रह गए। गांव के लोगों उनकी चर्चा करते हुए कहते रहे कि उनका मिलनसार स्वभाव सबको भा जाता है। किसी से भी वह बेहद भावुकता और आत्मीयता के साथ मिलते थे। जब भी गांव आते थे एक-एक लोगों से मिलकर उनका हालचाल जानते थे। कुशलक्षेम पूछते थे। उनका यही व्यवहार लोगों के दिल को छू जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed