{"_id":"5a0dcd114f1c1b97678bbfda","slug":"parties-it-cell-gaears-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर तेज हुई चुनावी 'जंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर तेज हुई चुनावी 'जंग'
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 नवंबर का दिन करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कने भी तेज हो गईं हैं। प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए प्रचार की जंग तेज कर दी है। इसके लिए अपने करीबी इंटरनेट के जानकार समर्थकों को लगा दिया है। जो प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के साथ चुनाव प्रबंधन का भी पूरा काम संभाल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई भाजपा
सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली भाजपा ने निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए पार्टी की आईटी सेल के अलावा करीबी समर्थकों को लगाया है। नगर पालिका परिषद हो या फिर नगर पंचायत में अध्यक्ष से लेकर सभासद पद के उम्मीदवार अपने प्रत्याशियों को पल-पल अपडेट कर रहे हैं। चुनावी जनसभाओं की फोटो, वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मोहल्ले के लोगों को जोड़ा गया है।
अखाड़े में कूदी है सपा
निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशी भी सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग कर रहे हैं। कार्यालय व प्रत्याशी के साथ आईटी के जानकार लोगों की एक टीम बनी हुई है। जो सोशल मीडिया पर दिन व रात को होने वाली जनसभाओं और मोहल्लों की दिक्कतों को पोस्ट करते हुए मतदाताओं से राय मांगते हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो व आडियो संदेश भेजे जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े सभासद प्रत्याशियों ने अपना ग्रुप बना लिया है। ग्रुप के जरिए मतदाताओं की समस्याओं का निराकरण चुनाव बाद हर हाल में कराने का भरोसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बसपा भी हुई सक्रिय
बहुजन समाज पार्टी भी अन्य प्रत्याशियों की तरह सोशल मीडिया का प्रचार का सहारा लिया है। कार्यालय उद्घाटन से लेकर मतदाताओं के बीच जनसंपर्क की फोटो और जनसभाओं का वीडियो वायरल किया जाता है। पार्टी के पदाधिकारियों की इसमें विशेष रुचि नहीं है लेकिन प्रत्याशियों के समर्थक सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस भी ले रही सहारा
निकाय चुनाव में भले ही कम संख्या में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा हो। इसके बावजूद प्रत्याशी व उनके समर्थक सोशल मीडिया के जरिए अपनी मौजूदगी का एहसास मतदाताओं के बीच करा रहे हैं। सबसे अधिक लालगंज से कांग्रेस उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में हैं। नगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी इससे दूरी बनाए हुए हैं।