Pratapgarh : माता-पिता को नहीं दी गई बेटे के मौत की खबर, पैराशूट न खुलने से शहीद हुआ बेल्हा का लाल
लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव के गंभीराबाद निवासी रामकुमार तिवारी (40) उर्फ रामू पुत्र रमाशंकर तिवारी वायु सेना में वारंट अफसर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा के एयरबेस पर थी। उनके साथ पत्नी प्रीती तिवारी और चौदह वर्षीय बेटा यश व दस वर्षीय कुश भी आगरा में रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में तैनात वायु सेना में वारंट अफसर रामकुमार तिवारी ट्रेनिंग देने के दौरान पैराशूट नहीं खुलने के कारण जमीन पर गिरकर शहीद हो गए। मौत की खबर से बेलहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, गांव में मौजूद मां उर्मिला तथा पिता रमाशंकर तिवारी हादसे की जानकारी नहीं दी गई।
लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव के गंभीराबाद निवासी रामकुमार तिवारी (40) उर्फ रामू पुत्र रमाशंकर तिवारी वायु सेना में वारंट अफसर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा के एयरबेस पर थी। उनके साथ पत्नी प्रीती तिवारी और चौदह वर्षीय बेटा यश व दस वर्षीय कुश भी आगरा में रहते हैं।
गांव के लोगों के मुताबिक, पिछले माह शहीद रामकुमार घर आए थे और लगभग एक सप्ताह तक माता-पिता के साथ रहकर गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रामकुमार के भाई श्याम कुमार तिवारी आगरा के लिए रवाना हुए। रविवार को पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। शहादत पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी समेत क्षेत्रीय लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.