{"_id":"56f6d01d4f1c1bf52cf14e42","slug":"paper-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 183 केंद्रों पर कल होंगी निरस्त परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 183 केंद्रों पर कल होंगी निरस्त परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित प्रथम प्रश्नपत्र और अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की निरस्त परीक्षा सोमवार को दो पाली में होगी। 28 मार्च सुबह की पाली में गणित और शाम की पाली में अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। शनिवार को विभागीय अधिकारियों की टीम दिनभर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर पेपर बांटते रही। इधर, विभाग ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
जिले के कुंडा और लालगंज इलाके के 183 परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल होने पर यूपी बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर दी थी। दस मार्च को इंटरमीडिएट गणित प्रथम प्रश्नपत्र की निरस्त परीक्षाएं 28 मार्च को पहली पाली में सुबह 7.30 से 10.45 तक होंगी। 15 मार्च को लीक हुए इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 28 मार्च को दूसरी पाली में होगा। बोर्ड के इस फैसले से कुंडा और लालगंज के 183 केंद्रों के 45,000 परीक्षार्थियों को पुन: परीक्षा देनी होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शनिवार की शाम तक जिले के सभी 183 केंद्रों पर पेपर पहुंचाने का कार्य अभियान चलाकर पूरा किया।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस ने पूरी टीम को अलर्ट कर दिया है। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि समय से पहले पेपर खुलने की घटना पर नजर रखने के लिए सभी को सावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी केंद्र पर इस प्रकार की घटना प्रकाश में आती है, तो इससे साबित हो जाएगा कि पेपर लीक होने के मामले में मुख्य आरोपी वहीं कॉलेज हैं।