{"_id":"7f4de5cf8061bd6f926518e42101c410","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले बजट खत्म करने में जुटे प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले बजट खत्म करने में जुटे प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी के चुनाव के पहले ग्रामपंचायतों की तिजोरी खाली करने का अभियान इन दिनों तेज हो गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों के चुनाव में व्यस्त होने का लाभ उठाते हुए प्रधान और सचिव मलाई काट रहे हैं। कागज पर हो रहे विकास की शिकायत गांव के लोगों के करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव की अधिसूचना के लिए सात नवंबर की तिथि प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने जो तैयारी की है, उसके मुताबिक 10 दिसंबर तक परिणाम भी आ जाएगा। नई आरक्षण नीति से कई प्रधानों के दोबारा चुने जाने का सपना चूर हो चुका है, तो कुछ के गबन के आरोप में फंसने से उनकी छवि खराब हो चुकी है। ऐसे में दोबारा प्रधानी मिलेगी की नहीं, इस बात से संशय में रहने वाले प्रधानों की नजर ग्रामपंचायत कीतिजोरी पर है। बैंकों में विकास के लिए आने वाली धनराशि को प्रधान और ग्रामपंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से बंदरबांट किया जा रहा है। कागजों पर हो रहे विकास कार्य के लिए बिल, वाउचर भी तैयार किया जा रहा है।
प्रधानों के इस खेल की शिकायत प्रधान पद के प्रत्याशी अफसरों से कर रहे हैं, मगर चुनाव में व्यस्त होने के कारण अफसर उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे प्रधान और ग्रामपंचायत अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि प्रधानों के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहते हैं कि सभी शिकायतें झूठी हैं, मगर चुनाव की व्यस्तता के चलते जांच करने का मौका नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसी का भुगतान किया जाए।