फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, अब चूल्हे तक घुसकर प्रचार

Tue, 27 Oct 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 27 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
अंतिम समय में प्रत्याशियों ने डोर टू डोर का प्रचार तेज कर दिया है। लाउडस्पीकर के साथ ही भारी संख्या में चलने वाले प्रत्याशी अब चूल्हे तक पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। खासतौर से बीडीसी के प्रत्याशी तो गंवई रिश्ते-नाते का उपयोग करते हुए चूल्हे तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यही नहीं कुछ जगहों पर लोगों को गिफ्ट देने का भी सिलसिला चल गया है।
विज्ञापन


मतदान का समय नजदीक होने के कारण प्रत्याशियों में अब वोट को पलटने की चिंता देखी जा रही है। लोगों में अपने चुनाव निशान को बताने के साथ ही उन्हें बस किसी भी तरह से मनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला प्रत्याशी गंवई रिश्ते के माध्यम से चूल्हे तक पहुंचकर सास, बहू और देवरानी जेठानी का रिश्ता जोड़कर पैर छू रही हैं तो पुरुष प्रत्याशी भी इससे अछूते नहीं हैं। वह लोगों के घर शाम को गिफ्ट भी बांट रहे हैं। फिलहाल अब उन्हें किसी भी तरह से लोगों केा अपने पक्ष में करने की चिंता सता रही है। जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है उनके माथे पर चिंता की लकीरें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed