फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

थमा प्रचार: चौथे चरण के चुनाव के लिए बनी रणनीति

Tue, 27 Oct 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 27 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
चुनाव प्रचार थमने के साथ ही चौथे और अंतिम चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पोलिंग पार्टियों को रवानगी के निर्देश जारी हो चुके है। बुधवार को बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और गुरुवार को मतदान कराया जाएगा। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। चारों ब्लाकों में 29 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। कुंडा, कालाकांकर, बिहार और बाबागंज ब्लाक मुख्यालयों पर अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन


ब्लाकों में मौजूद आरओ और एआरओ बैलेट बाक्स और बस्ते की गिनती करते रहे। चौथे चरण में होने वाले जिला पंचायत के 11 प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं। बाकी बचे प्रत्याशियों के लिए मतदान होना है। इसके लिए जिलाधिकारी के साथ ही एसपी भी क्षेत्र में लगातार व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए भ्रमण कर रहे हैं। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कलस्टर वाइज क्षेत्र को बांटा गया। इसकी निगरानी कलस्टर मोबाइल करेगा। यह चीता मोबाइल की तर्ज पर होगा। उधर मतदान कर्मियों को भी सुबह ही बुला लिया गया है। कस्बे के टीपी इंटर कालेज से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed