फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत

Mon, 26 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
कुंडा तहसील के चार ब्लाकों में 29 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ स्तर पर अधिकारियों की तैनाती करते हुए सुपर जोनल, जोनल और सब जोनल अफसरों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को जिले के विहार, बाबागंज, कुंडा और कालाकांकर ब्लाकों में होगा।

प्रत्याशियों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जिले के अफसरों को बूथों पर बैठाने का फैसला लिया है। अंतिम चरण के चुनाव में चार नए पद सृजित किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट, सब जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही विशेष सेक्टर मजिस्ट्रेट और विशेष बूथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर अफसरों की तैनाती करते हुए उनके मोबाइल नंबर को सार्वजनिक कर दिया गया है। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह और एडीएम पुनीत शुक्ला को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि सभी एसडीएम और सीओ को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed