फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

चुनाव आयोग ने मांगा मेला व पर्वों का ब्यौरा

Mon, 26 Oct 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक से चुनाव आयोग ने मेला और लोकल त्योहार की जानकारी तलब की है। ताकि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में पर्व आड़े न आ सकें। जिले में बड़े आयोजन के सिलसिले में भी रिपोर्ट मांगी गई है। जिसका चुनाव पर प्रभाव पड़ने की संभावना हो।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त जय प्रकाश सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ करनी है। इसके लिए आयोग मतदान व मतगणना की तिथियों का जल्द ही ऐलान करने वाला है। ऐसे में लोकल त्योहारों, मेला और बड़े आयोजनों की जानकारी दी जाए। 25 नवंबर से लेकर 12 दिसंबर के बीच यदि इस तरह के पर्व, आयोजन या मेला आयोजित हो रहा है तो इसकी जानकारी सप्ताह भर के भीतर देनी होगी।
विज्ञापन


ताकि आयोग उसी के अनुरूप चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सके। आयोग का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ऐसे कार्यक्रमों की खोजबीन करने लगा है। हर तहसील के उपजिलाधिकारी से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी कि उन लोगों ने 25 नवंबर से लेकर 12 दिसंबर तक ऐसे किसी कार्यक्रम की अनुमति तो नहीं दी है। जिससे चुनाव कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना हो। आयोग ने प्रधानी व पंचायत सदस्य चुनाव की तैयारियों के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसके लिए अभी से ही चुनाव में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एकत्र की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed