{"_id":"775b862da3cc128d9e70e2af83616d35","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी हुई तो भुगतने को तैयार रहें प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो भुगतने को तैयार रहें प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को थानों में प्रत्याशियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण मतदान किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी के लिए प्रत्याशी ही जिम्मेदार होंगे। गड़बड़ी पर कार्रवाई में कोई रियायत नहीं होगी। रासुका तक लगा दिया जाएगा। ऐसे में सभी प्रत्याशी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किए जाने का प्रयास करें।
ज्यादा लोगों को उकसाने और विवाद कराने की स्थिति से दूर रहें। अगर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर भी विवाद नहीं होना चाहिए। जो नाम सूची में हैं यदि वह अपनी आईडी लेकर आते हैं तो उन्हेें मतदान करने दिया जाए। अब चुनाव के बाद ही मतदाता सूची के बारे में विचार किया जाएगा। कहा कि सभी सभी प्रत्याशी हमारे रडार पर हैं। उनकी हर हरकत की सूचना मिल रही है। ऐसे में वह यह न समझें कि वह जो करेंगे उसकी जानकारी नहीं होगी। उन्होंने पहले नवाबगंज, मानिकपुर, कुंडा फिर हथिगवां में प्रत्याशियों की बैठक ली। उनके साथ एएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीओ कबींद्र नारायण मिश्र, सीआरओ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।