{"_id":"c590b6e1a7d16b4cab214077c2637bdc","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को दांत खट्टा करेगी इमली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को दांत खट्टा करेगी इमली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पद के जिन दावेदारों को इमली निशान मिलेगी। वे विरोधियों का दांत चुनाव में खट्टा करेगी। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदार आम, अंगूर और ओखली का निशान लेकर प्रचार करेंगे। प्रधान के लिए बैलेट पेपर पर 57 चुनाव निशान आवंटित किया गया है। आयोग ने प्रधान पद के लिए 57 चुनाव निशान का बैलेट पेपर भेजा है।
जिसमे पहले नंबर पर अनाज ओसाता किसान, दूसरे पर इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा और तोप समेत दूसरे चुनाव निशान हैं। दूसरी ओर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव निशान में फलों को अधिक महत्व। सबसे ऊपर आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब, घड़ा, डमरू, तम्बू, नल, पेंसिल, फरसा समेत 18 चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं। इन निशानों को लेकर प्रत्याशी गांव के विकास के लिए वादे पर वादा करेंगे। अब देखना यह है कि आयोग द्वारा जारी चुनाव चिन्ह कई प्रत्याशियों के लिए लकी साबित होगा। कई प्रत्याशियों को वही निशान जोर का झटका देगी।
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों को पहले नाम से निशान मिलेगा। आयोग के दिशा निर्देश पर आरओ और एआरओ प्रत्याशियों के नाम के पहले अक्षर से मिलान करेंगे। इसके बाद ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। निशान मिलने के बाद ही चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।