फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Painful death due to falling of child playing under tree

पेड़ के नीचे खेल रहे बालक की डाल गिरने से दर्दनाक मौत

Mon, 02 Sep 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Painful death due to falling of child playing under tree
लालगंज कोतवाली के कहारन का पुरवा में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बालक की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
पेड़ के नीचे खेल रहे सात वर्षीय बालक की डाल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। उसका पिता कुछ दूरी पर मवेशी चराने गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कहारन का पुरवा निवासी सजन लाल यादव अपने सात वर्षीय पुत्र लल्लू रविवार को सुबह दस बजे मवेशी चराने गया था। पिता जहां मवेशी चरा रहा था, उसके कुछ दूरी पर ही बेटा लल्लू एक पेड़ के नीचे खेलने लगा। इस बीच पेड़ की एक विशाल डाल अचानक टूट का नीचे खेल रहे बालक के ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर आननफानन में लालगंज सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed