फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Open poll of those who become Panchayat assistants by putting fake marksheets

फर्जी अंकपत्र लगाकर पंचायत सहायक बनने वालों की खुली पोल

Sat, 11 Sep 2021 09:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 09:46 PM IST
सार

जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में छह-छह हजार रुपये मानदेय पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। ग्राम पंचायतों को चयनित अभ्यर्थियों की सूची बनाकर डीपीआरओ की संस्तुति लेनी थी। दस सितंबर को अंतिम तिथि थी, मगर जिले की 70 ग्राम पंचायतों से अभी भी चयन सूची नहीं आई है।

विज्ञापन
Open poll of those who become Panchayat assistants by putting fake marksheets
fraud

विस्तार

ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा चल रहा है। फर्जी अंकपत्र के सहारे प्रधान अपने लोगों को पंचायत सहायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। डीपीआरओ की जांच में तीन ऐसे ही मामले पकड़ में आए हैं, जिनमें फर्जी डिग्री के सहारे पंचायत सहायक की तैनाती का प्रयास किया गया। ऐसे में चयन समिति ने दूसरे स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर मुहर लगा दी है। उधर, जिले की 70 ग्राम पंचायतों ने अभी तक चयनितों की सूची नहीं जमा की है।
विज्ञापन


जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में छह-छह हजार रुपये मानदेय पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। ग्राम पंचायतों को चयनित अभ्यर्थियों की सूची बनाकर डीपीआरओ की संस्तुति लेनी थी। दस सितंबर को अंतिम तिथि थी, मगर जिले की 70 ग्राम पंचायतों से अभी भी चयन सूची नहीं आई है।
विज्ञापन


इधर, डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायतों से आने वाली चयन सूची का टीम बनाकर परीक्षण किया जा रहा है। पहले स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थियों के अंकपत्रों का डीपीआरओ सत्यापन करा रहे हैं। अभी तक के परीक्षण में तीन ग्राम पंचायतों में चयनित पंचायत सहायकों के अंकपत्र फर्जी निकले हैं। इन लोगों ने मेरिट बढ़ाने के लिए अंक बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने फर्जी अंकपत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए दूसरे स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर मुहर लगा दी है। 322 ग्राम पंचायतों की मेरिट सूची को सही पाने पर चयन समिति ने मुहर लगा दी है। डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि एक-दो दिन में फाइलों का परीक्षण कर ग्राम पंचायतों से नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed