फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   congress don't get candidates in 5 town area

पांच कस्बांे में कांग्रेस को नहीं मिले प्रत्याशी

Thu, 16 Nov 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खोई हुई प्रतिष्ठा हासिल करने में जुटी कांग्रेस को पांच टाउन एरिया में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खोजे नहीं मिले। पार्टी ने खुले तौर पर आवेदन मांगा, मगर कोई प्रत्याशी कांग्रेस चुनाव निशान से लड़ने को तैयार नहीं हुआ। जिले के नगर पालिका सहित आठ टाउन एरिया में सभासदों के 124 पद सृजित हैं, मगर कांग्रेस ने सिर्फ 40 सीटों पर ही अपना प्रत्याशी उतारा है। चुनाव अंतिम दौर में होने के बावजूद अभी तक कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया है।
विज्ञापन


जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साहित कांग्रेसियों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव परिणाम आने के पहले ही कांग्रेस एक बार फिर कमजोर साबित हुई है। कांग्रेस ने नगर पालिका, आठ टाउन एरिया और सभासदों के सभी पदों पर चुनाव लड़ाने का फैसला लिया था। मगर यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि नगर पालिका अध्यक्ष और टाउन एरिया लालगंज, कटरामेदनीगंज और रानीगंज टाउन एरिया में ही अध्यक्ष पद का प्रत्याशी मैदान में उतारा है। कुंडा, मानिकपुर, अंतू, पट्टी और प्रतापगढ़ सिटी टाउन एरिया में पार्टी को कोई प्रत्याशी ही नहीं मिला।
विज्ञापन

हालांकि अंतिम दौर तक कांग्रेस इस प्रयास में थी कि कोई प्रत्याशी मिल जाता तो, उसे चुनाव मैदान उतारा जाता। ऐसा नहीं है कि नगर पालिका और टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या कम है। एक नपा अध्यक्ष और आठ टाउन एरिया चुनाव के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में एक नगरपालिका परिषद और आठ टाउन एरिया में सभासदों के 124 पद सृजित हैं। इसमें मात्र 40 सीट पर ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। सभासद के 124 पदों के लिए 641 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अंतिम दौर में होने के बावजूद अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed