फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   OPD opened in medical college after three days, 2240 patients arrived

Pratapgarh News: तीन दिन बाद मेडिकल कॉलेज में खुली ओपीडी, पहुंचे 2240 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
OPD opened in medical college after three days, 2240 patients arrived
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुष और महिला अस्पताल को मिलाकर पर्चा काउंटर पर 2240 मरीजों के पर्चे बने। इसमें बुखार के सर्वाधिक मरीज फिजीशियन सहित बाल रोग विभाग में पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई थी। भीड़ अधिक होने के कारण मुश्किलों के साथ मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसके बाद चिकित्सकाें के कक्षों के बाहर उन्हें दिखाने के लिए मरीजों की भीड़ जमा हो गई। फिजीशियन कक्ष में डॉ. मनोज खत्री, डॉ. आरसी पांडेय और डॉ. वकील अहमद मरीजों को देख रहे थे। बाल रोग विभाग में डॉ. अनिल कुमार और डॉ. दिलीप कुमार ने मरीजों का इलाज किया। बुखार, सांस रोगी, खांसी के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।
विज्ञापन

दवा काउंटर पर भी रही भीड़
मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह से ही हर ओर मरीजों की भीड़ नजर आ रही थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद मरीज दवा काउंटर पर पहुंचे। यहां महिला सहित पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगीं थीं। पहले दवा लेने को लेकर यहां मरीजों के बीच दो बार धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को कतार में लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी कक्ष के सामने ई-रिक्शा चालक को सुरक्षा कर्मियों ने पीटा
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की ओपीडी में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मी बाइक, कार और ई-रिक्शा को नहीं जाने दे रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मनाही के बाद भी एक चालक जबरन ई-रिक्शा लेकर भीड़ की ओर जा रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो वह विवाद करने लगा। इससे लोगों के आने-जाने में दिक्कत होने लगी। सुरक्षा कर्मियों ने पहले समझाने का प्रयास किया। चालक अपशब्द बोल दिया तो सुरक्षा कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। तमाम लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों से रिक्शा चालक ने मारपीट की है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed