{"_id":"597f75194f1c1bd9148b4572","slug":"one-day-ago-boy-was-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किमी दूर नदी में उतराया मिला शिवम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किमी दूर नदी में उतराया मिला शिवम का शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकुलाही नदी के तेज बहाव में डूबे किशोर का शव दो किमी दूर उतराया मिला। इस बात की जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के साथ ग्रामीण पुलिस पर आरोप लगाने लगे कि गोताखोरों को पुलिस ने दो हजार रुपये दिलाए। फिलहाल पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।
मानधाता थाना क्षेत्र के सुबरनी निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा का 16 वर्षीय पुत्र शिवम विश्वकर्मा रविवार को अपने साथी रमेश के साथ बकुलाही नदी में नहाने गया था। नहाने के दौराव शिवम पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथी को अभय ने डूबने से बचा लिया। ग्रामीणों संग पुलिस के बुलाए गए गोताखोर बकुलाही नदी में शिवम का शव खोजते रहे लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार की सुबह शिवम का शव दो किमी दूर सहिजनपुर के करीब नदी में उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव को किनारे कर लिया और सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। इस बीच शिवम का पिता आरोप लगाने लगा कि दो हजार रुपये पुलिस ने गोताखोरों को दिला दिया लेकिन उसके बच्चे को खोज नहीं सके। पुलिस के रवैये पर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। हालांकि एसओ मानधाता गोताखोरों को दिलाने की बात से इंकार करते रहे।